
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के तीसरे दिन की शुरूआत गुरूवार को दुबई में हुई। पहला मैच पेशावर जालमी और मुल्तान सुल्तान का हुआ, जिसमें मुल्तान सुल्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच के दौरान पेशावर जालमी के बहाव रियाज अपनी नई लुक के साथ सुर्खियों में आ गए। बात कुछ ऐसे हुई, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रियाज ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में वो हूबहू आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जाॅनसन से मिल रहे थे। रियाज की इस तस्वीर को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने लिखा कि, “बहाव रियाज, ये आपने अपने चेहरे के साथ क्या कर लिया।”
किसी चैनल द्वारा जब रियाज से इश लुक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मिशेल जॉनसन वर्ल्ड के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। वह हर तेज गेंदबाज के लिए इंस्पिरेशन का काम करते हैं।” मिशल जाॅनसन की काॅपी करने पर रियाज की सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई की जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रियाज की गेंदबाजी ठीक-ठाक ही रही। उन्होंने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बता दें कि साल 2013-14 के दौरान मिशेल जॉनसन ने जब पहली बार इस लुक में गेंदबाजी की थी तब उन्होंने कई रिकाॅर्ड अपने नाम किए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website