Monday , March 2 2026 2:53 PM
Home / Off- Beat / पीठ पर अचानक उगने वाले सींग को नजरअंदाज कर रहा था शख्स, इलाज के दौरान सामने आई खौफनाक सच्चाई

पीठ पर अचानक उगने वाले सींग को नजरअंदाज कर रहा था शख्स, इलाज के दौरान सामने आई खौफनाक सच्चाई


50 साल के एक आदमी की पीठ में सींग निकल आया। ब्रिटिश मैडीकल जर्नल केस रिपोर्ट के अनुसार जब वह व्यक्ति डाक्टर के पास पहुंचा तो मालूम हुआ कि उसे एक तरह का स्किन ट्यूमर है जो प्रोटीन केरेटिन का बना है। उस आदमी को 3 साल पहले पीठ पर एक पपड़ी नजर आई थी पर उसने नजरअंदाज कर दिया था। वही पपड़ी आगे चलकर एक ड्रैगन हॉर्न की तरह उभर आई, जिसकी लंबाई 5.5 इंच है और चौड़ाई 2.3 इंच है।

इलाज के बाद डाक्टरों ने सींग को हटा दिया
इस तरह के केस में ड्रैगन हॉर्न बनने के पहले ही इसका इलाज किया जाता है जो नहीं करवाया गया। खैर, उस हॉर्न पर टैस्ट किया गया तो पता चला कि ये एक तरह का गम्भीर रोग है जो सक्वैमस सेल कार्सिनोमा (एस.सी.सी.) नाम से जाना जाता है। यह हॉर्न शुरूआत में छोटा और पपड़ीनुमा होता है। यह आमतौर पर उस हिस्से पर होता है जो हिस्सा सूरज के संपर्क में आता है लेकिन उस व्यक्ति का कहना है कि वह सूरज की रोशनी में जाता ही नहीं है और जितना वह जानता है, उसके परिवार में त्वचा के गम्भीर रोग का कोई इतिहास नहीं रहा है। हालांकि, डाक्टरों ने उसके सींग को हटा दिया है। डाक्टरों का कहना है कि ये ज्यादातर चेहरे या कान पर निकलते हैं। पर ये स्किन कैंसर में क्यों निकलते हैं, यह बात अब तक साफ नहीं हो पाई है।