
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपने उत्तरी अमेरिका दौरे से पहले एक प्रमोशनल वीडियो को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसमें उन्हें भारत के नक्शे पर चलते हुए दिखाया गया है। एक्टर ने हाल ही में एक विज्ञापन की क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें वह ग्लोब पर चल रहे हैं। नेटिज़न्स ने यह नोटिस किया कि एक्टर क्लिप में भारत के नक्शे पर पैर रखे हुए हैं। और देश के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखा रहे। इसी पर लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। तुरंत इसे भारत के नक्शे का अनादर करार दिया।
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जो क्लिप पोस्ट की, उसमें उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी का प्रचार करते देखा गया। इसने मार्च में शुरू होने वाले अपने वैश्विक दौरे की घोषणा की थी। क्लिप में अक्षय मुस्कुराते हुए और ग्लोब के डिजिटल रूप से बनाए गए संस्करण में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। विज्ञापन में अभिनेत्री दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं।
अक्षय कुमार को महंगा पड़ा विज्ञापन – यह वीडियो इस साल मार्च में नॉर्थ अमेरिका टूर ऑफ द स्टार्स को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था। वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया था, मनोरंजनकर्ता उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! अब इसी पर कुछ नेटिजन्स ने अक्षय की कनाडाई नागरिकता की ओर इशारा करते हुए उनकी वफादारी पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा- भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website