Monday , February 9 2026 1:25 AM
Home / Sports / खिलाड़ी मिला नहीं है, युवराज सिंह ने गढ़ा है, अभिषेक शर्मा यूं ही नहीं पाकिस्तान पर तोप की तरह बरसे!

खिलाड़ी मिला नहीं है, युवराज सिंह ने गढ़ा है, अभिषेक शर्मा यूं ही नहीं पाकिस्तान पर तोप की तरह बरसे!


भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर मारा। इस वक्त हर जगह सिर्फ उनकी ही चर्चा है।
21 सितंबर की रात को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में करोड़ों लोगों ने पाकिस्तान की धुलाई करते हुए 25 साल के युवा बल्लेबाज को देखा। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की जिन्होंने पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा और जमकर कूटा। अभिषेक ने 39 गेंद में 189.74 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। उनकी पारी में 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। हालांकि, अभिषेक जैसा ताबड़तोड़ खिलाड़ी भारत को यूं ही नहीं मिल गया। उनको बनाया गया है। यह काम किसी और ने नहीं बल्कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने किया है।
युवराज सिंह ने दिया भारत को अभिषेक जैसा हीरा – भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को इस मुकाम तक पहुंचाने और बड़ा खिलाड़ी बनाने में काफी मेहनत की है। अभिषेक ने अपनी इस आपार सफलता का क्रेडिट युवराज सिंह को दिया है। युवी ने अभिषेक की बैटिंग पर काफी काम किया, उनमें वो पोटेंशियल सबसे पहले देखा, जो आज पूरी दुनिया देख रही है। अभिषेक ने आईपीएल में डेब्यू तो 2018 में ही कर लिया था। इसके बाद उन्होंने असली लाइमलाइट 2024 के आईपीएल में बिखेरी। इसके बाद ही अभिषेक को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।
भारत के लिए अभिषेक शर्मा का करियर – अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 21 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक के बूते 708 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 197.2 का है, जोकि बिल्कुल भी आम बात नहीं है।