Monday , February 9 2026 11:02 PM
Home / Sports / एलेना थॉम्पसन और डुपलैंटिस की बादशाहत बरकरार, सीज़न हुआ खत्म

एलेना थॉम्पसन और डुपलैंटिस की बादशाहत बरकरार, सीज़न हुआ खत्म

 

डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020– आठवां और आखिरी चरण- दोहा

 

दोहा (27 सितंबर,2020) – कतर की राजधानी दोहा में संपन्न हुए आठवें और आखिरी डायमंड लीग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्टार एथलीटों का जमावड़ा हुआ… महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा रेस में एक बार फिर जमैका की इलेन थॉम्पसन हेराह ने अपनी बादशाहत साबित की… 10.87 सैकंड में 100 फर्राटा रेस पूरी करते हुए अपने बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया और ये भी जता दिया कि टोक्यो ओलंपिक्स की उनकी तैयारी बिल्कुल पक्की है.. पुरुषों की 200 मीटर रेस में आइवरी कोस्ट के आर्थर सिज़े ने 20.23 का समय लेते हुए अव्वल स्थान हासिल किया.. जमैका के जूलियन फोर्ट दूसरे और फ्रांस के क्रिस्टोफर लैमेत्रे तीसरे स्थान पर रहे..

सीज़न के अपने बेहतरीन फार्म में चल रहे और वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके स्वीडन के अरमौं डुपलैंटिस ने एक बार फिर अव्वल स्थान हासिल किया… डुपलैंटिस ने 5.82 मीटर की ऊंचाई पार की… खास बात ये रही कि उनके दोनों साथी खिलाड़ियों ने भी 5.82 की ऊंचाई ही पार की.. जिसमें अमेरिका के सैम कैंड्रिक्स और  फ्रांस के रेनो लेवेलेन शामिल थे… 2019 में हुई दोहा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डुप्लैंटिस को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था… जबकि 2017 की लंदन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वो 9वें स्थान पर रहे थे…

पुरुषों के 400 मीटर मुकाबले में अमेरिका के मोंटगोमेरी ने 45.55 सैकंड का समय निकाला और पहले नंबर पर रहे… जबकि 800 मीटर रेस में केन्या के रॉटिच चेरुईयॉट ने 1 मिनट 44.16 सैकंड का समय निकालते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया…पुरुषों की 1500 मीटर रेस में ऑस्ट्रेलिया के स्टेवर्ट मैक्स्वैन 3 मिनट 30.51 सैकंड का समय लिया और अव्वल रहे… पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स में अमेरिका के ऐरॉन मैलेट ने पहला स्थान हासिल किया .. उन्होंने 13.15 सैकंड का समय लिया…

महिलाओं की 800 मीटर रेस में केन्या की फेथ किपयेगॉन अव्वल रहीं.. उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट समय निकालते हुए 1 मिनट 57.68 सैकंड का समय लिया.. इस साल का भी ये सर्वश्रेष्ठ समय है.. जबकि महिलाओं की 100 मीटर हर्ड्ल्स में अमेरिका की पेटन चेडविक 12.78 सैकंड का समय लेते हए अव्वल रहीं.. वहीं महिलाओं की ही लांग जंप में यूक्रेन की मैरिना रोमान्चुक   ने 6.91 मीटर लंबी छलांग लगाई.. 3000 मीटर रेस में केन्या की हेलेन ओबिरी ने  8 मिनट 22.54 सैकंड का समय लेते हुए वर्ल्ड लीडर बनने का मौका हासिल किया….

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीज़न 2020 का पहला चरण 11 जून को ओस्लो में, दूसरा चरण 9 जुलाई को ज़्यूरिख में, तीसरा चरण 15 अगस्त को मोनेको में, चौथा चरण 24 अगस्त को स्टाकहोम में, पांचवां चरण 2 सितंबर को स्विटजरलैंड के लुआसैं शहर में, छठा चरण ब्रसेल्स में 4 सितंबर को, सातवां चरण रोम में 17 सितंबर को और डायमंड लीग का आठवां औऱ आखिरी चरण दोहा में खेला गया.. कोरोना महामारी की वजह से दोहा में भी दर्शकों को आने की छूट नहीं थी और खाली स्टेडियम में ही ईवेंट संपन्न हुआ….साल 2021 के अगस्त माह में ही होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स-2020 में ये सभी स्टार एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं और 12 महीने से भी कम समय बचे होने की वजह से डायमंड लीग के माध्यम सभी दिग्गज खिलाड़ियों को एक दूसरे की तैयारियों को देखने का मौका मिला।