Friday , March 13 2026 6:46 PM
Home / News / भारत के हमले में डूबी PNS Ghazi की वापसी! चीन ने पाकिस्तान को दी नई हंगोर पनडुब्बी, AIP और क्रूज मिसाइल से कितना खतरा?

भारत के हमले में डूबी PNS Ghazi की वापसी! चीन ने पाकिस्तान को दी नई हंगोर पनडुब्बी, AIP और क्रूज मिसाइल से कितना खतरा?


चीन लगातार एडवांस हथियारों के साथ पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत कर रहा है। जिनमें खास तौर पर AIP टेक्नोलॉजी से लैस पनडुब्बियां, मल्टी रोल फ्रिगेट और लंबी दूरी की मिसाइले हैं। सैन्य एक्सपर्ट्स का मानना है कि अरब सागर से लेकर हिंद महासागर तक, भारत पर प्रेशर बनाने के लिए चीन, पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत कर रहा है। चीन ने पिछले कुछ महीनों में काफी तेजी के साथ पाकिस्तान की नौसेना की ताकत को बढ़ाया है। ताकि, पाकिस्तान हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के वर्चस्व को चुनौती दे सके। 1971 की लड़ाई में भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के पीएनएस गाजी पनडुब्बी को डूबो दिया था और उसी की याद में पाकिस्तान ने चीन से मिली अपनी नई पनडुब्बी का नाम PNS गाजी रखा है।
17 दिसंबर 2025 को चीन ने वुहान में वुचांग शिपबिल्डिंग में पाकिस्तान को चौथी और अंतिम हैंगर क्लास पनडुब्बी सौंप दी है। पाकिस्तानी नौसेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा है कि “गाजी के लॉन्च के साथ, पाकिस्तान नौसेना ने एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। जहां चीन में निर्माणाधीन सभी चार पनडुब्बियां अब कड़े समुद्री परीक्षणों से गुजर रही हैं और पाकिस्तान को सौंपे जाने के अंतिम चरण में हैं।”