
इंडोनेशिया से एक बेहद हैरान करने वाले घटना सामने आई है जहां गुरूवार को गायब हुई महिला का शव का एक 23 फुट लंबे अजगर के पेट से मिला। बताया जा रहा है महिला अपने खेत की देखरेख के लिए गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी। अजगर को उसी खेत के पास से पकड़ा गया जहां पर महिला को आखिरी बार देखा गया था।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने 7 मीटर (23 फुट) लंबे अजगर को मारकर उसका पेट फाड़ डाला जिसके बाद 54 वर्षीय महिला वा तिबा का शव बरामद हुआ। विशालकाय अजगर सुलावेसी के तटवर्ती मुना द्वीप के पर्सियापन लवैला गांव में मिला।
स्थानीय पुलिस अधिकारी हमका ने बताया कि स्थानीय निवासियों को इस बात का संदेह था कि अजगर महिला को निगल गया है इसलिए उन्होंने उसे मार डाला, जब अजगर का पेट फाड़ा गया तो अंदर महिला का शव मिला।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अजगर उस स्थान से 30 मीटर की दूरी पर था जहां से तिबा के सैंडल और छुरा प्राप्त हुए थे.” उन्होंने बताया कि अजगर ने पहले महिला का सिर और फिर शरीर निगला जो इसी अवस्था में उसके पेट से प्राप्त हुआ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website