
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर स्टार द रॉक फिर से पिता बनने वाले हैं। वह अपनी गर्लफ्रैंड लॉरेन हाशिआन के साथ अपनी अगली संतान की प्रतिक्षा कर रहे हैं। अपनी फिल्म जुमांजी- वेलकम टू द जंगल के प्रीमियर पर रॉक ने अपनी गर्लफ्रैंड लॉरेन हाशआिन के साथ यह खबर अपने प्रशंसकों को दी।
-लॉरेन के पिता सिब मशहूर रॉक बैंड बॉस्टन के ड्रमर और सिंगर रहे हैं। लॉरेन भी अपने पिता की तरह सिंगर हैं।
-2007 में लॉरेन रॉक से उनकी फिल्म द गेम प्लान के सेट पर मिली थी। इसके बाद से ही इनकी नजदीकियां बढ़ीं। 2013 में कपल ने यह घोषण की थी कि वह एकसाथ हैं।
-रॉक ने 1997 में डैनी गार्सिया से शादी की थी इससे उनकी एक बेटी भी है। 2007 में डैनी से तलाक के बाद रॉक लॉरेन के संपर्क में आए। दो साल पहले ही लॉरेन ने रॉक की पहली बेटी को जन्म दिया था। अब कपल ने अगले साल एक और बच्ची के जन्म की घोषणा की है।
-पहली पत्नी डैनी से तलाक के बावजूद रॉक की उनसे अच्छी पटती है। लॉरेन और डैनी के साथ रॉक अक्सर हॉलीवुड पार्टीज, अवॉर्ड शो या मूवी प्रीमियर पर देखे जाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website