
मुंबई: निदेशक इम्तियाज़ अली की प्रेम कहानी “जब हैरी मेट सेजल” का हाल ही में जारी हुए पोस्टर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है। इम्तियाज़ के प्रसंशक अक्सर उनकी अनोखी प्रेम कथा का इंतज़ार करते है और यह फ़िल्म भी उसी में एक है। निर्देशक इम्तियाज़ अली और शाहरुख खान पहली बार एक साथ फिल्म कर रहे है।
वैसे तो इस फ़िल्म की बहुत सी खासियत है लेकिन उनमें से सबसे अहम बात ये है कि लंबे अरसे बाद एक बार फिर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक साथ रोमांस करते नज़र आने वाले है। ये ही नही, अनुष्का पहली बार एक गुजराती लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम सेजल है। वही शाहरुख खान हरिंदर नामक एक पंजाबी किरदार निभा रहे है। अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोङी’ भी शाहरुख के साथ थी, जोकि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इससे पहले 2 फिल्मे एक साथ कर चुके है, और दोनों ही फिल्मो में लोगो को शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी काफी पसंद आई थी।
लोग अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे है। जब दो रोमांस के महारथियों का मिलन होता है तब “जब हैरी मेट सेजल” जैसी उम्दा फ़िल्म का निर्माण होता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website