
कोलंबिया के एक गांव में शुक्रवार को अचानक एक साथ दो सूर्य दिखाई दिए, जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस दौरान एक बुजुर्ग दंपति ने घटना की तस्वीर लेते हुए उसका वीडियो भी बनाया। बुजुर्ग दंपति ने बताया कि इस विचित्र घटना को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था।
शुक्रवार को कोलंबिया के एक गांव में असाधारण घटना देखने को मिली। आसमन में अचानक एक साथ दो सूर्य दिखाई दिए, जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस दौरान एक बुजुर्ग दंपति ने घटना की तस्वीर लेते हुए उसका वीडियो भी बनाया। उनके द्वारा ली गई तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है।
बुजुर्ग दंपति ने बताया कि इस विचित्र घटना को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। यह पहली बार नहीं है जब कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने यह कहा है कि एक से अधिक सूर्य मौजूद हैं। जून में प्रख्यात एस्ट्रोनॉमर पॉल कॉक्स ने दावा किया था कि नासा सामान्यतौर पर दूसरे सूर्य की बात को छिपाता है।
उनके इस दावे के बाद से कॉन्सिपेरी थ्योरिस्ट्स के दावे को बल मिला था। दोनों सूर्य आसमान में चमकते हुए दिख रहे थे। कोलंबिया के एल गुआमो गांव में रहने वाले पाब्लो जपाटा ने इस विचित्र घटना का वीडियो बनाया था।
वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या आपको भी आसमान में दो सूर्य दिखाई दे रहे हैं। जपाटा ने कहा कि कोलंबिया की राजधानी बोगाटा के पास सैन जुआन कस्बे में भी लोगों ने दो सूर्य को आसमान में चमकते हुए देखा था। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 9 या 10 बजे के आस-पास उन्होंने इस घटना को देखा था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website