
दिन के बाद रात और रात के बाद दिन यह क्रम चलता रहता है, लेकिन अगर कई महीनों तक अगर रात नहीं हो और केवल दिन ही रहे और रात न हो तो कैसा रहेगा। रात नहीं हो तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि सोना कब है और उठना कब है।
यह बात भले ही चौंकाने वाली हो, लेकिन लेकिन यह सच है कि दुनिया में कई देश एेसे हैं जहां कई दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। इन देशों में सूर्य की रोशनी कई दिनों तक खिली रहती है और रात का अहसास तक नहीं होता।
यहां हम आपको बता रहे हैं दुनिया के कुछ एेसे ही रोमांचक देशों के बारे में-
नॉर्वे- इस देश को मध्य रात्रि का देश भी कहा जाता है। यहां मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। यानी 76 दिन तक यहां सूर्य की रोशनी खिली रहती है। अगर इस देश में घूमने का कभी मौका मिले तो इसे मिस मत करना। कई दिनों तक रात न होने का अनूठा रोमांच आप यहां अनुभव कर सकते हैं।
आइसलैंड- ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता। यहां की सैर आपको जीवनभर याद रहेगी।
कनाडा- यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जो अर्से तक बर्फ से ढका रहता है। हालांकि यहां के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।
अलास्का- यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना बड़ा ही रोमांचक और यादगार समय रहता है। इस समय यहां की खूबसूरती कई गुना निखर जाती है।
फिनलैंड- हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है।
स्वीडन- स्वीडन में मई से अगस्त तक सूरज नहीं डूबता। सूरज आधी रात को डूबता है, लेकिन सुबह 4.30 बजे फिर से उदय हो जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website