Saturday , December 27 2025 12:48 AM
Home / Sports / भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन सीरीज में खेल रहे

भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन सीरीज में खेल रहे


टेस्ट और वनडे के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में दो महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। यही वजह है कि यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। कटक में 9 दिसंबर को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
डेविड मिलर- 524 रन – भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर के नाम हैं। 25 मैचों में मिलर ने भारत के खिलाफ 524 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 35 की औसत औऱ 147 की स्ट्राइक रेट से मारे हैं। इसमें एक शतक और दो फिफ्टी शामिल हैं।
रोहित शर्मा- 429 रन – भारतीय बल्लेबजा में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित ने 2007 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मारा था। 18 मैचों में उनके नाम 429 रन हैं।
विराट कोहली- 394 रन – 2011 में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 14 मैचों में उन्होंने 394 रन बनाए। उनका औसत 39 और स्ट्राइक रेट 133 का रहा। विराट ने पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी।
सूर्यकुमार यादव- 372 रन – भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में है। सिर्फ 10 पारियों में सूर्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 372 रन ठोके हैं। इसमें एक शतक और चार फिफ्टी शामिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट करीब 164 का है।
क्विंटन डिकॉक- 351 रन – बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 44 की औसत से 351 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।