Friday , December 26 2025 8:39 PM
Home / News / नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का हमला, ईसाइयों का ‘बदला’ लेने के लिए ट्रंप ने दिया आदेश

नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का हमला, ईसाइयों का ‘बदला’ लेने के लिए ट्रंप ने दिया आदेश


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी ओर से सेना को इसके लिए आदेश दिया गया, जिसके बाद स्ट्राइक की गई। ट्रंप ने कहा है कि ISIS अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ईसाइयों को मार रहा है। ऐसे में मैंने इस गुट के लोगों पर हमले के लिए अपनी सेना को आदेश दिया। अगर ईसाइयों पर हमले हुए तो ये आगे भी किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर शक्तिशाली हमले की बात कही है। हालांकि उनकी ओर से इस पोस्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि हमला कैसे किया गया और इससे कितना नुकसान हुआ है। वाइट हाउस की ओर से भी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ट्रंप ने क्या कहा है – डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘आज रात कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर अमेरिका ने नॉर्थवेस्ट नाइजीरिया में ISIS के आतंकियों के खिलाफ एक शक्तिशाली और बड़ा हमला किया। ये आतंकी लगातार निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर उनको बेरहमी से मार रहे थे। ऐसा कई सालों और सदियों में नहीं देखा गया था।’