Friday , April 10 2026 8:21 PM
Home / News / भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा अमेरिका, रूसी तेल में कमी के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, हिंदुस्‍तान की जमकर तारीफ की

भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा अमेरिका, रूसी तेल में कमी के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, हिंदुस्‍तान की जमकर तारीफ की


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” है। इसके अलावा ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, “हमारे बीच शानदार संबंध हैं और हम भारत के साथ एक अच्छा, न्यायसंगत व्यापार समझौता करने के करीब हैं।”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार भारत पर लादे गये 50 प्रतिशत के भारी भरकम टैरिफ को कम करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने मंगलवार को कहा है कि अमेरिका अब भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) को घटाने जा रहा है। वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि “भारत पर फिलहाल बहुत ऊंचे टैरिफ इसलिए लगाए गए थे क्योंकि वह रूस से तेल खरीद रहा था। लेकिन अब उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी हद तक कम कर दी है, इसलिए हम टैरिफ नीचे लाने जा रहे हैं।”
इससे आगे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और अमेरिका के लिए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” है। इसके अलावा ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, “हमारे बीच शानदार संबंध हैं और हम भारत के साथ एक अच्छा, न्यायसंगत व्यापार समझौता करने के करीब हैं।” यानि, भारत से संबंध को काफी ज्यादा खराब करने के बाद अब आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को इंडो-पैसिफिक में भारत का महत्व समझ में आ रहा है।