Wednesday , March 4 2026 8:55 PM
Home / Off- Beat / शटडाऊन में व्हाइट हाउस के शैफ भी छोड़ गए साथ, ट्रंप बाहर से मंगवा रहे खाना

शटडाऊन में व्हाइट हाउस के शैफ भी छोड़ गए साथ, ट्रंप बाहर से मंगवा रहे खाना


अमेरिका में चल रहे सबसे लंबे शटडाउन का असर अब व्हाइट हाउस पर पड़ने लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी आवास में कई महीनों से सैलरी न मिलने कारण इसके किचन के शेफ छुट्टी पर चले गए हैं जिससे व्हाइट हाउस का किचन बंद हो गया। पहले से लंच या डिनर का निमंत्रण पा चुके मेहमानों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने फास्टफूड का इंतजाम करते हुए पिज्जा और बर्गर खिलाना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने संसद से 5.7 बिलियन डॉलर अथवा 40 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी जिसे संसद में डेमोक्रेट सांसदों ने ठुकरा दिया। इसके ही बाद से अमेरिका में शटडाउन का ऐलान हो गया। मौजूदा शटडाउन अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन हो गया है। अमेरिका में शटडाउन अपने 22वें दिन में सोमवार को पहुंच गया है।
इससे पहले राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में हुआ सबसे लंबा शटडाउन 21 दिनों तक चला था। अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कॉलेज फुटबाल चैंपियनशिप की विजेता टीम क्लेमसन टाइगर्स को व्हाइट हाउस लंच पर बुलाया था।लेकिन उसी दिन बिना सैलरी के काम करने से मना करते हुए व्हाइट हाउस किचेन के शेफ छुट्टी पर चले गए।