
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पहलवान अमन सहरावत को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। अमन ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हराया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हमारे पहलवानों की बदौलत हमें और भी गर्व हुआ। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई।’ उन्होंने लिखा, ‘उनकी लगन और दृढ़ता साफ तौर पर दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है।’
कैसा रहा अमन का ब्रॉन्ज मेडल मैच – अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया। 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13-5 से हरा दिया। 21 साल के अंडर 23 विश्व चैम्पियन अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0-10 से हार गए थे। वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र पुरूष पहलवान थे और उन्होंने निराश नहीं किया।
भारत ने 2008 के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीता है और यह सिलसिला अमन ने जारी रखा। सुशील कुमार ने बीजिंग (2008) में कांस्य, योगेश्वर दत्त ने लंदन (2012) में , साक्षी मलिक ने रियो (2016) ने कांस्य , रवि दहिया और बजरंग पूनिया ने तोक्यो 2021 में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए।
Home / Sports / पूरा देश जश्न मना रहा है… ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम ने मोदी ने अमन सहरावत से क्या कहा, जानें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website