
लंदन। दुनिया में आए दिन विचित्र बच्चों का जन्म हो रहा है। अब तक ऐसे अजीब बच्चों की पैदाइश के काफी मामले सामने आ चुके हैं। कुछ ऐसा ही कैमरुन में रहने वाली एक महिला के साथ भी हुआ। इस महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसे देखकर हर कोई डर गया।
इस बच्चे की आंख अपने स्थान के बजाए बीच माथे पर थी…
हर माँ की ख्वाहिश होती है कि उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य पैदा हो। लेकिन इस माँ से एक ऐसा बच्चा जन्मा है, जिसकी दोनो आंखें आपस में जुड़ी हुई थीं और आंख अपने स्थान के बजाए बीच माथे पर थी और सामान्य से काफी बड़ी थी। इस बच्चे को देखकर सभी डर गए थे।
लोग बच्चे को देखकर डर रहे थे…
इस बच्चे का जन्म बिना नाक, मुंह और गुहा के हुआ था। लोग इस बच्चे को देखकर राक्षस कहने लगे, लोगों का कहना था कि उन्होंने आज से पहले कभी भी इतना भयानक बच्चा नहीं देखा। लोगों में वह कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गया और जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चा मर गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website