
सूअर बन गया पेंटर : आपने सुना होगा कि एक पेंटर ने फलां-फलां पेंटिंग बनाई और वो इतने करोड़ों में बिकी। पर क्या कभी ये सोचा है कि सूअर, जी हां हां… सूअर ने पेंटिंग बनाई और वो लाखों रुपये में बिकी। नहीं सोचा होगा। पर ऐसा हो रहा है।
कई वर्षों से बना रहा है पेंटिंग : इस सूअर का नाम पिग्कासो है। वो बीते कई वर्षों से पेंटिंग बना रहा है। हाल ही में उसने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग बनाई थी। पता है ये पेंटिंग कितने में बिकी? 2.36 लाख रुपये में। इसे स्पेन के एक शख्स ने खरीदा है।
4 साल का है ये सूअर :पिग्कासो की उम्र 4 साल है। वो अब तक कई पेंटिंग बना चुका है। उसकी मालिकन का नाम जोने लेफसन है। दोनों साउथ अफ्रीका में रहते हैं। इस सूअर की पेंटिंग से जितनी कमाई होती है। वो पैसे नेक काम के लिए इस्तेमाल होते हैं। लेफसन पेंटिंग के इस पैसों से अपने फार्म में रहने वाले बाकी जानवरों के देखभाल के लिए खर्च करती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website