Wednesday , March 4 2026 7:50 PM
Home / Off- Beat / महिला ने खोला 115 साल पुराना बॉक्स, अंदर देखा तो नहीं हुआ यकीन

महिला ने खोला 115 साल पुराना बॉक्स, अंदर देखा तो नहीं हुआ यकीन


49 साल की विकी जोंस ने अपनी दादी के 115 साल पुराने बॉक्स को जब खोलकर देखा तो जो चीज उसे मिली, उसके बारे में खुद विकी ने कभी नहीं सोचा था। आखिर ऐसा क्या था इस बॉक्स में?

साउथ योर्क में रहने वाली विकी ने 115 साल पुराना बॉक्स जब खोलकर देखा तो उसके अंदर चॉकलेट थी। इतनी पुरानी चॉकलेट का रंग पूरी तरह बदल चुका था। विकी कहती हैं कि इसके लाजवाब टेस्ट की मैं जितनी तारीफ करूं, कम है। विकी को लग रहा था कि कहीं इतनी पुरानी चॉकलेट खाकर वे बीमार न हो जाए। लेकिन उसे इस बात की खुशी है कि चॉकलेट खाने के बाद वे बीमार नहीं हुईं। ये चॉकलेट उनकी दादी ग्रेन एलेन सिल्स ने लगभग 115 साल पहले खरीदी थी। एलेन की 1990 में अचानक मौत हो जाने के बाद ये चॉकलेट विकी को एक खूबसूरत बॉक्स में रखी हुई मिली।

विकी इसे सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट मानती हैं
अपनी दादी के पुराने सामान के साथ विकी को दो चॉकलेट के बॉक्स मिले। उसमें से एक बॉक्स खाली था। दूसरे बॉक्स में टेस्टी चॉकलेट रखी हुई थी। विकी कहती हैं कि मुझे ये समझ में नहीं आया कि दादी ने इतने सालों तक इस चॉकलेट को संभाल कर क्यों रखा। शायद ये हो सकता है कि ये चॉकलेट उन्हें पसंद नहीं आई होगी। इसलिए उन्होंने इसे अपने सामान में रख दिया और फिर भूल गईं। विकी के अनुसार अगर मैं आज इस चॉकलेट को बेच दूं तो मुझे अच्छी कीमत मिलेगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। ये चॉकलेट इस साल उनका सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट है।