Thursday , January 15 2026 10:33 AM
Home / News / आप्रेशन दौरान महिला ने छोड़ी गैस तो लग गई आग

आप्रेशन दौरान महिला ने छोड़ी गैस तो लग गई आग

9
टोक्यो: एक महिला के आप्रेशन दौरान एेसा हादसा हुआ जिससे डाक्टर भी हैरान रह गए। जी हां। एक 30 वर्षीय महिला के द्वारा किया गया काम ही उसकी मुसीबत का कारण बन गया। इस घटना में महिला की कमर और टांग जल गई। यह हादसा शिनजुकू वार्ड, टोक्यो मैडीकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुआ।

दरअसल मामला कुछ ऐसा था कि महिला लेजर सर्जरी करवा रही थीं। तभी उसने गैस पास कर दी। इसके बाद एकाएक आग भड़क गई। नतीजतन महिला की कमर और टांग भी जल गई। यह घटना इस साल अप्रैल में घटित हुई।

कमेटी ने जांच के बाद पाया कि सर्जरी के दौरान कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ऑपरेशन थिएटर में मौजूद नहीं था। चूंकि महिला ने इलाज के दौरान गैस पास की इस कारण ही आग भड़क गई और महिला घायल हो गई। रिपोर्ट में बताया गया ‘जब मरीज ने ऑपरेशन थिएटर में गैस पास की तो लेजर उपचार के दौरान आग फैल गई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *