
कई बार कैसे-कैसे अजीब मामले सामने आता हैं। एक फ्लाइट से ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मामला है रूस का। यहां के एक विमान में क्रू मेंबर्स ने एक महिला को उसकी सीट से ही बांध दिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि इस यात्रा के वो अपने दौरान अंतवस्त्र उतारने लगी थी।
रस्सी और टेप के सहारे बांधा : हमारे सहयोगी इंडिया टाइम्स के मुताबिक, 39 वर्षीय इस महिला को रस्सी और टेप के सहारे सीट से ही बांध दिया गया था। हालांकि ये बात भी सामने आ रही है कि वो नशे में थी। प्लेन व्लादिवोस्तोक में लैंड होने वाला था। लैंड से पहले महिला कॉकपिट के पास टहलने लगी। उसके बाद क्रू मेंबर ने उसे सीट पर बैठने और सीट बेल्ट बांधने के लिए कहा।
महिला ने क्रू मेंबर्स की बात नहीं मानी। वो वहीं पर खडे़ होकर अपने कपड़े उतारने लगी। इस महिला के हालातों को देखते हुए केबिन क्रू के साथ कुछ लोगों ने इस महिला को काबू में करने की कोशिश की। जब कोई चारा नहीं बचा तो उन्होंने उसे एक रस्सी, टेप और सीट बेल्ट के सहारे सीट पर ही बांध दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वो अपने कपड़े ना उतार सके। फ्लाइट जब Novosibirsk’s Tolmachevo एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसके बाद ही इस महिला पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website