
कई लोग फोटो खिंचवाते समय अच्छे व्यू के चक्कर यह भी भूल जाते हैं कि वो ऐसी जगहों पर खड़े हैं जहां कुछ भी अनहोनी हो सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ इंडोनेशिया की एक लड़की के साथ। सोशल मीडिया में एक वीडिया खूब वायरल हो रहा है। एक लड़की समुद्र किनारे फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी होती है और उसी दौरान एक तेज लहर आती और उसे बहा ले जाती है। यह वीडियो इंडोनेशिया के नुसा लेम्बोंगन के एक द्वीप डेविल्स टियर का है। हालांकि गनीमत है कि लड़की इस हादसे में सुरक्षित बच गई।
वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की फोटो खिंचवाने के लिए दोनों हाथ फैलाए समुद्र के बिल्कुल किनारे पर खड़ी है तभी तेज रफ्तार में लहर आती है और लड़की को बहाकर दूर जाकर गिराती है। महिला को को हल्की चोटे हैं। बाली के एक इंस्टाग्राम पेज़ पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया. इस पोस्ट में लिखा गया कि इस वीडियो को लाइक और शेयर करें, ताकी लोग ये देख सके कि समुद्र के इतने पास खड़े होना कितना खतरनाक है। ऐसा न करें और सावधान रहें। डेविल्ड बीच इंडोनेशिया का बहुत पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं।
花季少女,巨浪吞噬,命懸一線 pic.twitter.com/qTo7vDyDRu
— 人民日報 People's Daily (@PDChinese) March 17, 2019
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website