Thursday , January 29 2026 2:47 AM
Home / Lifestyle / यह है विश्व का सबसे बड़ा होटल

यह है विश्व का सबसे बड़ा होटल

7
घूमने-फिरने का शौक अधिकतर लोगों को होता हैं। किसी भी जगह पर जाने से पहले लोग वहां के किसी अच्छे होटल के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं ताकि उनको कोई परेशानी न हो। आप भी कई होटल्स के बारे में जानते होगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो विश्व का सबसे बड़ा होटल बन चुका है।

अबराज कुदाई नामक होटल को विश्व का सबसे बड़ा होटल माना जा रहा है। यह होटल मक्का के मध्य में स्थित मनोफिआ नाम की जगह पर बनाया गया है। महल जैसे दिखने वाले इस होटल में 10,000 कमरे और 70 रेस्टोरेंट हैं। इस होटल को बनाने में 3.5 बिलियन डॉलर का खर्चा आया है।

इस होटल में खास रूप से गुंबद बनाया गया है। यह विश्व का सबसे बड़ा गुंबद है। कहा जा रहा है कि इस होटल को 2018 में खोला जाएगा, जिसके बाद ही इसके बारे में अन्य जानकारी मिल पाएगी। आप होटल को बाहर से ही देखकर इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते है। Dar-Al-Hanasah ने इस होटल का निर्माण किया। यह कपंनी विश्व की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। मक्का में स्थित होने के कारण यहां लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *