
श में घोडों का शौक राजा-महाराजाओं के जमाने से चला आ रहा है क्योंकि पहले घोडे ही वाहन के रूप में देखे जाते थे। अमीर घराने के लोगों के पास बेहद ही सुंदर घोडे हुआ करते थे जिन्हें देखकर आंखों को सुकून सा मिलता था। लेकिन बदलते समय के अनुसार सबकुछ बदल गया हैं। घोडों की अनेक नश्ले भी गायब सी हो गई है। उन्हीं में से एक घोडों की नस्ल है जो आज भी सबसे अलग है।
आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा और सबसे खुबसूरत घोडा दिखाने जा रहे हैं। इस घोडे को लोग स्वर्ग का घोडा भी कहते हैं जिसे दुनिया अखल टेके के नाम से जानती है। यह घोडा तुर्कमेनिस्तान में पाया जाता है। हिंदू शास्त्रों में इस घोडे का जिक्र किया गया है। इसकी त्वचा इतनी चमकदार होती है कि जैसे किसी चमकदार धातु की बनी हो।
समझदारी से प्रसिद्ध है… अखल टेके घोडा अपनी समझदारी से भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। कहा जाता है की आम घोडों की तुलना में यह घोडा बहुत जल्दी समझ जाता है। वैसे इस घोडे की संख्या विश्व भर में बहुत कम है। इन्टरनेट पर मौजूद आंकडों के अनुसार इनकी संख्या 6600 है।
ओलम्पिक में दौडा यह घोडा… अखल टेके घोडे की एक खासियत यह भी है की यह घोडा किसी भी दौड में भाग ले सकता है। इतना ही नहीं इस घोडे ने अनेक ओलम्पिक में जीत भी हासिल की है। वैसे आखिरी वक्त इस घोडे को 1960 की ओलम्पिक दौड में दौडाया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website