
दुनिया की सबसे पुरानी शराब कितने साल पुरानी होगी। अभी तक यह रेकॉर्ड जर्मनी में खोजी गई 1700 साल पुरानी शराब के पास था। लेकिन अब यह रेकॉर्ड टूटता हुआ दिख रहा है। स्पेन में 2000 साल पुरानी शराब खोजी गई है। एक अंत्येष्टि कलश में यह मिला है, जो हैरानी वाली बात है।
दक्षिणी स्पेन में खुदाई के दौरान 2000 साल पुराना रोमन अंत्येष्टि कलश मिला है। इसमें अब तक की सबसे पुरानी शराब तरल रूप में पाई गई है। 2019 में कार्मोनो में एक घर के नवीनीकरण के दौरान खोजे गए कलश की सामग्री का विश्लेषण कॉर्डोबा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम की ओर से किया गया। इससे जुड़ी स्टडी सोमवार को प्रकाशित की गई। स्टडी के प्रमुख लेखक और यूनिवर्सिटी में कार्बनिक रसायन विज्ञान के प्रोफेसर जोस राफेल रुइज अर्रेबोला ने कहा कि कलश में अंतिम संस्कार के अवशेष, जले हुए हाथी दांत और लगभग 4.5 लीटर लाल रंग का तरल पाया गया।
उन्होंने कहा, ‘जब पुरातत्वविदों ने कलश खोला तो हम ठिठक गए। यह बेहद हैरानी वाली बात थी।’ इसके बाद टीम ने कलश के तरल का रासायनिक विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि यह शराब है। अर्रेबोला ने कहा कि यह बड़ा आर्शचर्य था, क्योंकि शराब आम तौर पर जल्दी वाष्पित हो जाता है और रासायनिक रूप से अस्थिर होता है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हमने जो पाया है उसे ढूंढना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा कि शराब को एक सील के जरिए संरक्षित किया गया था, जो इसे वाष्पित होने से रोकती थी। लेकिन यह कैसे बनी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
कलश में थी सफेद वाइन – अर्रेबोला के मुताबिक रासायनिक विश्लेषण से टीम ने तरल को सफेद वाइन के रूप में पहचाना। क्योंकि इसमें सिरिंजिक एसिड नहीं था, जो सिर्फ लाल वाइन में मौजूद पदार्थ होता है। उन्होंने कहा कि इसमें खनिज नमक संरचना भी क्षेत्र में आज मिलने वाली फिनो वाइन के समान है। रुइज ने कहा, ‘यह कुछ अनोखा है। हम इसे ढूंढने और इसका विश्लेषण करने के लिए भाग्यशाली हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे कुछ ही लोग अपने जीवन में सिर्फ एक बार देखते हैं।’
बन गया नया रेकॉर्ड! – शोधकर्ताओं का मानना है कि उनकी खोज ने तरल अवस्था में सबसे पुरानी शराब का नया रेकॉर्ड हासिल किया है। इससे पहले यह रेकॉर्ड जर्मनी में पाई गई स्पीयर वाइन के पास था, जो लगभग 1,700 साल पुरानी मानी जाती है। हालांकि रासायनिक विश्लेषण के जरिए स्पीयर बोत के उम्र की पुष्टि नहीं की गई है। यह मकबरे में पाए गए छह अंत्येष्टि कलशों में से एक था। अर्रेबोला का कहना है कि सोने की अंगूठी और एक मूल्यवान कलाकृति की खोज बताती है कि इसे काफी धनवान परिवार ने बनाया था।
Home / Off- Beat / स्पेन में खोजी गई दुनिया की सबसे पुरानी शराब, 2000 साल पहले बनाई गई, आज भी है एकदम पीने लायक?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website