Sunday , March 8 2026 9:21 AM
Home / Spirituality / इन वृक्षों की करें पूजा, जीवन की परेशानियां व कुंडली के दोष होंगे दूर

इन वृक्षों की करें पूजा, जीवन की परेशानियां व कुंडली के दोष होंगे दूर

12
पेड़-पौधे प्रकृति को सुंदर बनाते हैं। भारतीय संस्कृति में कई वृक्षों की पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार वृक्षों की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। जानिए, किस वृक्ष के पूजन से कौन से फल की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के अनुसार पेड़-पौधों की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती है। इसके साथ ही कुंडली के दोष भी दूर होते हैें।

नीम के वृक्ष की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है अौर रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

आंवले के वृक्ष के पूजन से देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं अौर व्यक्ति को जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।

जिन घरों में तुलसी के पौधे की पूजा होती है वहां पर लक्ष्मी का सदैव वास होता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

अशोक के वृक्ष की पूजा करने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

लाल चंदन की पूजा करने से सूर्य से संबंधित ग्रह दोष दूर होते हैं अौर नौकरी में भी उन्नति के योग बनते हैं।

केले के वृक्ष की पूजा करने से कुंडली के गुरु संबंधी दोष दूर होते हैं।

बिल्व वृक्ष के पूजन से व्यक्ति के नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं अौर अकाल मृत्यु से भी रक्षा होती है।

पीपल के पेड़ का पूजन करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *