Friday , January 30 2026 10:56 PM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी का वो साल जिसने बदल दिया सब, 13 से अधिक ऐसी चीजें जिसने दुनिया में लहराया तिरंगा

प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी का वो साल जिसने बदल दिया सब, 13 से अधिक ऐसी चीजें जिसने दुनिया में लहराया तिरंगा


प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पर राज कर रही हैं। उनके करियर में एक ऐसा साल रहा जिसने उनके करियर को बड़ी मोड़ दी। ये कहानी है उस साल की जब उनकी लाइफ में करीब 13 से अधिक ऐसी चीजें हुई जसमें करियर की ऊंचाइयां, इंटरनैशनल पहचान दिलाई।
ऐसा ही एक साल था 2016, जिसे प्रियंका आज भी अपने जीवन का सबसे अहम दौर मानती हैं। बुधवार को प्रियंका ने सोशल मीडिया के ज़रिए उस साल की कुछ खास यादों को दोबारा शेयर किया और बताया कि कैसे एक ही समय में उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल रहा था। करियर की ऊंचाइयां, इंटरनैशनल पहचान, निजी खुशियां और गहरे दुख- सब कुछ मानो एक साथ उनके जीवन में आया।
प्रियंका के लिए 2016 वह साल था जब सब कुछ एक साथ हुआ। इस साल ने उन्हें सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बना दिया। उस वक्त प्रियंका भारत में पहले से ही एक बड़ा नाम थीं, लेकिन 2016 में उन्होंने दुनिया के सामने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
2016 प्रियंका के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया – प्रियंका ने बताया कि साल 2016 प्रियंका के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया। इसी साल उन्हें भारत सरकार की ओर से देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया था। इसके साथ ही उन्हें यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।