
दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती है। कुछ एेसा ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमिस द्वीप में एक आयलैंड में देखने को मिलता है, जहां रातो रात पूरा द्वीप लाल रंग का हो जाता है। दरअसल, यहां केकड़ों की बारिश होती है। केकड़े प्रजनन करने के लिए क्रिसमिस द्वीप के जंगल के एक छोर से दूसरे छोर यानि महासागर तक जाते है। इनकी यात्रा से पूरी सड़क लाल हो जाती है।
चारों और करोड़ों की संख्या में केकड़े नजर आने लगते है। हजारों की संख्या में केकड़े सड़क पर गाड़ियों के नीचे आकर अपनी जान भी गवा देते हैं। ये केकड़े जंगल, इंसानों के घर, रेस्तरा, बार, बस स्टॉप, सड़के और कहीं जगह पर दिखाई देते है। यह द्वीप 52 वर्गमील क्षेत्रफल का है और इसकी आबादी करीब 2000 लोगों की है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग इस केकड़ों को देखने पहुंचते हैं। इस आयलैंड पर 12 करोड़ केकड़ों का जमावड़ा हर साल देखने को मिलता है। केकड़ों की वजह से सड़के लाल हो जाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website