
अच्छा लाइफस्टाइल जीने के लिए पैसा कमाना बहुत जरूरी है। लोग इसके लिए विदेशों में भागते हैं। कई बार कुछ लोगों को यह जानकारी नहीं होती की वह कौन-सा देश है जहां उनके बच्चों को जॉब के बढ़िया ऑफर मिल सकेगे। इसके लिए मां-बाप उनकी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देते हैं। दरअसल, सैलरी दो चीजों पर ही निर्भर करती है, एक अच्छी कंपनी और दूसरा जिस देश या शहर में आप जा रहे हैं उसकी लोकेशन। हम ऐसे कुछ देशों के बारे में बता रहे हैं जहां अच्छी सैलरी पाने के चांस बढ़िया हो सकते हैं।
स्विटजरलैंड
यह शहर बहुत खूबसूरत है, हर साल दुनिया भर से लोग वहां घूमने के लिए आते हैं। इसे रोमांस का शहर भी कहा जाता है। बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि आईएमडी की रेटिंग के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी स्विटजरलैंड में काम कर रहे लोगों को मिलती है। एक रिपोर्ट के अनुसार सर्विस सेक्टर के क्षेत्र में इस शहर में काम करने वाले लोगों की सालाना सैलरी औसतन 92,625 डॉलर है।
अमेरिका
बढ़िया सैलरी के मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर आता है। यहां पर काम करने वाले लोगों की तनख्वाह के बारे में बात करें तो लोग यहां पर सालाना करीब 42 लाख रुपये कमा लेते हैं।
लग्जमबर्ग
लग्जमबर्ग बहुत खूबसूरत शहर है लेकिन आकार केे बारे में बात करें तो यूरोप में बसा यह शहर बहुत छोटा है। वहीं, सैलरी के मामले में यह तीसरे नंबर पर आता है। इस शहर में नौकरी करने वालों का वार्षिक आय 40.11 लाख होती है।
हांगकांग
चीनी में भी कर्मचारी अच्छी कमाई कर लेते हैं। आईएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में लोग सलाना 30.93 लाख रुपये कमाते हैं।
जापान और जर्मनी
इस मामले में जर्मनी और जापान दुनिया के 5 वें नंबर पर आता है। जापान के लोग काम करने के मामले में बहुत मेहनती होते हैं । वहीं, इन जगहों पर सर्विस करने वाले लोग सालाना 33.08 लाख रुपये की आय ले लेते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website