Wednesday , March 4 2026 9:54 PM
Home / Sports / यह हैं ऐसे 3 बल्लेबाज जिन्होंने सिर्फ चौकों छक्कों से एक वनडे मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

यह हैं ऐसे 3 बल्लेबाज जिन्होंने सिर्फ चौकों छक्कों से एक वनडे मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन


नई दिल्ली: आज के दौर में क्रिकेट में हर खिलाड़ी तेज खेलने के कोशिश करता है। हर खिलाड़ी गेंद को मैदान के बाहर मारने का प्रयत्न करता है। आज हम आपको ऐसे ही 3 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिर्फ चौको छक्कों से एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारत के दो विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। आइए जाने इन 3 खिलाडिय़ों के बारे में जिन्होंने बनाए हैं चौको छक्कों से एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन।

1. रोहित शर्मा
इस लिस्ट में सबसे उपर भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित भारतीय टीम के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा को पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से जाना जाता है। रोहित ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। इस पारी के दौरान उन्होंने 186 रन सिर्फ चौकों और छक्कों की मदद से बनाए थे। इस एतेहासिक पारी में उनके बल्ले से 33 चौके और 9 छक्के मारे थे।


2. शेन वॉटसन
शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाडिय़ों में से एक हैं। सबसे बहेतरीन ऑलराउंडरों में से एक शेन वॉटसन ने 11 अप्रैल 2011 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 96 गेंदों में नाबाद 185 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में वॉटसन 15 चौके और 15 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 150 रन सिर्फ चौके और छक्कों की मदद से बनाए थे। मतलब उन्होंने दौड़ लगाकर सिर्फ 35 रन बनाए थे।

 

3. वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व आक्रमक बल्लेबाज इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरा दोहरा शतक टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बनाया था। वीरू ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफें 219 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ चौकों और छक्कों से 142 रन बनाए थे। इस पारी में 25 चौके समेत 7 छक्के शामिल थे।