
लंदन:दुनियाभर में जुड़वा बच्चों के कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं।एेसा ही एक किस्सा लंदन से सामने आया।इरेना क्रम्प और फिलिस जोन्स स्टोरपोर्ट, वोर्स में रहती हैं ,इन दोनों बहनों ने 100 साल एक साथ बिताए हैं।दोनों ने साथ में स्कूल ज्वाइन किया। पहला जॉब भी साथ में किया।
20 नवंबर 1916 को दोनों का जन्म महज 25 मिनट के अंतर से हुआ था।यह दोनों भले ही एक जैसी न दिखती हैं मगर शक्ल सूरत कुछ-कुछ मिलती हैं।बाद में इरेना ने सैम्युअल क्रम्प से शादी कर ली।यो दोनों बहनें यूके में रहने वाली उन जोड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी लाइफ के 100 साल साथ बिताए हैं।दोनों ने शुक्रवार को साथ में रेस्त्रां में लंच किया।यहां पर ही उन्होंने अपना100वां जन्मदिन मनाया।हालांकि इस खास दिन पर भी दोनों ने किसी खास तोहफे की मांग नहीं की गई।बजाए इसके उन्होंने एअर एंबुलेंस दान करने की विनती की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website