
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले चूहों की मार्स्युपाइल प्रजाति के बारे मे वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। दरअसल यहां इस प्रजाति के 2 नर मैराथन सैक्स सेशन के बाद मर गए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिय में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इन्हें अब विलुप्तप्राय जीव की श्रेणी में रखने का फैसला किया है। वैज्ञानिकों का उद्देश्य है कि आने वाले वक्त के लिए इस प्रजाति के जीव को बचाकर रखा जाए।
2013 में पहली बार इस प्रजाति के जीवों की खोज की गई। काली पूंछ और भूरे रंग के शरीर वाले इस जीव की खासियत है कि यह बहुत अधिक सैक्स में रुचि रखते हैं। सैक्स की अधिकता के कारण कई बार इनकी जान भी चली जाती है और इस कारण इनकी सैक्स प्रवृति को सुसाइड करने जैसा वैज्ञानिक मानते हैं। इस प्रजाति के पास दिन में 14 घंटे तक लगातार सेक्स करते रहने की क्षमता है।
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ऐंड्रयू बेकर का कहना है, ‘सैक्स के लिए इनकी भूख हद से अधिक होती है। इसी वजह से ये लोग हमेशा एक पार्टनर के बाद दूसरे पार्टनर की तलाश में सैक्स के लिए रहते हैं। इस वजह से यह पूरी प्रक्रिया बहुत अधिक थकानेवाली होती है और इसका बुरा प्रभाव इनके ऊपर भी पड़ता है। कई बार लगातार सैक्स के कारण इनका शरीर चोटिल हो जाता है फिर भी यह अपने लिए पार्टनर की तलाश में रहते हैं।’
वैज्ञानिकों का कहना है कि इतना अधिक सैक्स करने के कारण इनके शरीर से बहुत अधिक मात्रा में हार्मोन्स निकलता रहता है। एक समय के बाद इनके लिए सैक्स के लिए खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है और कई बार तो इस वजह से इनकी जान भी चली जाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website