
आज के समय में हर कोई एक बेहतर लाइफस्टाइल चाहता है। हर किसी का सपना होता है कि वह अच्छी और यूनीक जगहों पर जाकर खूब मस्ती करें। अगर आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे होटल्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जान कर आप हैरान हो जाएंगे और एक बार यहां घूमने की इच्छा जरूर रखेंगे।
1. दी फ्लोरिडा क्रेन होटल
अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा के एम्सटर्डम के इस होटल का नाम दी फ्लोरिडा क्रेन होटल है। यह होटल क्रेन जैसा दिखता है। यहां बुकिंग के लिए सिर्फ 3 सुइट्स ही उपलब्ध हैं। यहां 164 फीट की ऊंचाई से आप रोप जंप और फ्री फॉल का आनंद भी उठा सकते हैं।
2. शेरेटन हुजहू हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट
चीन का यह रिजॉर्ट अपनी एमिनिटीज और सर्विस के लिए जाना जाता है। इस होटल के दो टावर्स को एक ब्रिज जोड़ता है, जो पानी के अंदर बना हुआ है। रात होते ही इस होटल में एक शानदार लाइट शो भी होता है, जिसका आप काफी आंनद ले सकते है।
3. होटल जेस्टेड
यह कोई टावर या राडार नहीं, बल्कि चेक रिपब्लिक में बना एक होटल है। समुद्रतल से 1012 मीटर ऊंचाई पर यह होटल 1960 में बना था। यहां से चेक रिपब्लिक के बेहतरीन व्यू को भी देखा जा सकता है।
5. सन क्रूज रिजॉर्ट
साउथ कोरिया के डोंगहाए सिटी में जहाज के आकार का एक होटल बनाया गया है, जो पानी की जगह पहाड़ पर स्थित है। यह होटल अपनी लग्जरी सेवाओं के लिए जाना जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website