Friday , October 18 2024 3:00 PM
Home / Business & Tech / Google के ये URL हो जाएंगे बंद, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर?

Google के ये URL हो जाएंगे बंद, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर?


गूगल की ओर से अपनी शार्ट यूआरएल करने वाली सर्विस के इस्तेमाल से बनाए गए लिंक को बंद करने का निर्णय लिया है। इससे इंटरनटे के लाखों यूजर्स पर सीधा असर पड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..
गूगल ने एक नया फैसला सुनाया है, जिससे लाखों यूआरएल बंद हो जाएंगे। दरअसल गूगल की ओर से goo.gl यूआरएल को बंद किया जा रहा है। गूगल की यह यूआरएल शार्ट करने वाली सर्विस बंद होने जा रही है। वैसे तो इस सर्विस को अलगे साल 25 अगस्त 2025 से बंद किया जाएगा। लेकिन गूगल ने अभी से इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
25 अगस्त से पूरी तरह बंद हो जाएगी सर्विस – गूगल की मानें, तो 25 अगस्त 2025 के बाद goo.gl यूआरएल 404 खामी के साथ नजर आएंगे। मतलब यह सभी लिंक 25 अगस्त 2025 से काम करना बंद कर देंगे। गूगल का यह फैसला पूरे वेब पर लाखों की संख्या में मौजूद शार्ट यूआरएल को बंद कर देगा।
कंपनी जारी करेगी चेतावनी – गूगल की मानें, तो उसकी तरह से यूजर्स को 23 अगस्त 2024 से एक अलर्ट भेजा जाएगा। जब कोई यूजर goo.gl लिंक पर क्लिक करेगा, तो उसे नोटिफिकेशन मिलेगा कि यह फीचर जल्द ही काम करना बंद कर देगा। गूगल पहले इस नोटिफिकेशन को सीमित यूजर के लिए जारी करेगा। लेकिन शटडाउन की डेट नजदीक आने पर गूगल की तरफ से सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। Google डेवलपर्स और वेबसाइट ओनर को इस शार्ट लिंक को जल्द अपडेट करने करने का निर्देश दिया है।
कैसे बंद हुई सर्विस – गगूल की goo.gl सर्विस की मदद से लिंक शार्ट करने की सुविधा को बंद करने का ऐलान साल 2018 में हुआ था। इसके बाद साल 2019 से लिंक शार्ट करने की सुविधा बंद कर दी गई है। वही अब इस तरह से सभी शार्ट लिंक को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि गूगल की तरफ से पहली बार किसी सर्विस को बंद किया गया है। इससे पहले Google+, Hangouts, Stadia को बंद किया जा चुका है।