
कोई आपसे कहे कि 45 साल पुराना एक कंप्यूटर है। और वो 11 करोड़ रुपये में बिक रहा है। तो हर कोई सोचेगा कि ऐसा क्या खास है उस कंप्यूटर में जो दुनिया उसे करोड़ों में खरीदने को तैयार है। कैलिफोर्निया की मशहूर टेक कंपनी एप्पल, जी हां। जिसके एक उम्र में सपने आने लगते हैं, जिसका फोन लेने के लिए किडनी बेचने की बात करती है दुनिया। इसी कंपनी का है ये कंप्यूटर। जोकि एप्पल के दिवंगत को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा बनाया गया है।
1976 में बनाया गया था ये : इन दिनों ई-बे (eBay) पर एप्पल-1 कंप्यूटर सेल हो रहा है। इसकी कीमत 1,500,000.00 (11 करोड़ रुपये के आसपास) रखी गई है। ये स्टीव जॉब्स ने को-फाउंडर स्टीव वॉजनिएक के साथ मिलकर बनाया था। साल 1976 में उन्होंने इसे बनाया था।
अभी भी चलता है : ई-बे पर इस प्रोडक्ट की जानकारी दी गई है। ये अभी भी चालू हालत में है। इसमें कहा गया है, ‘यह एक रेयर मौका है क्योंकि अब केवल छह से कम ओरिजनल बाइट शॉप KOA वुड केसेज बचे हैं, जिनमें से ज्यादातर म्यूजियम कलेक्शन में शामिल हैं। उन केसेज में से यह सबसे अच्छी कंडीशन में है। इसे स्पेशल स्टोरेज में अच्छी तरह धूल और नमी से सुरक्षित रखा गया है।’ ऑनर ने ये भी बताया कि वो इसके दूसरे मालिक हैं। साल 1978 की शुरुआत में इसके ओरिजनल ऑनर से नया एप्पल-II कंप्यूटर देकर बदले में ये डिवाइस उनसे लिया था।
पहले इतनी थी इसकी कीमत : साल 1976 में कंपनी ने ये कंप्यूटर बनाया था। ये कंपनी की ओर से ग्राहकों को बेचा गया पहला प्रोडक्ट था। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 666.66 डॉलर (करीब 48,600 रुपये) रखी गई थी। अगर आप ये कंप्यूटर खरीदना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके खरीद सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website