Wednesday , March 4 2026 3:37 PM
Home / Sports / वनडे में 36 गेंदों में तूफानी शतक लगाना वाला यह बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

वनडे में 36 गेंदों में तूफानी शतक लगाना वाला यह बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर


क्रिकेट जगत में कब कोई क्रिकेटर आऊट फॉर्म हो जाए, पता नहीं चलता। इसी कारण न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज कोरी एंडरसन को समरसैट की टीम से बाहर होना पड़ा। कोरी वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी के 37 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़कर चर्चा में आए थे। समरसैट ने एंडरसन के साथ टी-20 ब्लास्ट का किया कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल कर दिया है।
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एंडी हरी ने अपने एक बयान में कहा- हमारे लिए पिछले कुछ महीने खास नहीं रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं। मैंने इस संबंधी कोरी से बात की थी। आखिर हम दोनों इसपर राजी हो गए। अभी कोई भी देश क्रिकेट नहीं खेल रहा है। यह हमारे लिए आसान नहीं था।
बता दें कि कोरी एंडरसन वनडे के अलावा टी-20 के भी कामयाब बल्लेबाज रहे हैं। कोरी 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 टी-20 मैच खेल चुके हैं।