Monday , March 2 2026 6:41 AM
Home / Off- Beat / बिना रुके 13,560 किलोमीटर तक उड़ता रहा ये पक्षी, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिना रुके 13,560 किलोमीटर तक उड़ता रहा ये पक्षी, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड


इतना लंबा सफर तय करने में इस परिंदे को 11 दिन और 1 घंटे का समय लगा। मजह 5 महीने की उम्र के इस ‘बार-टेल्ड गॉडविट’ पक्षी ने इतनी लंबी उड़ान बिना रुके पूरी कर के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 13 अक्टूबर 2022 को अलास्का में सफर शुरू होने से पहले इसकी पीठ के निचले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया गया था।
बार-टेल्ड गॉडविट पक्षी का नाम सुना है? इस पक्षी की इंटरनेट पर खूब वाह वाही हो रही है जिसकी वजह है उसके द्वारा रचा गया एक कीर्तिमान। जी हां, इस पक्षी ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया जबरदस्त रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को हैरान कर दिया है। और हां, सबसे गजब है इस पक्षी की उम्र। दरअसल, इस 5 महीने के पक्षी ने अलास्का से लेकर ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया तक का 13,560 किलोमीटर लंबा सफर किया है, वह भी नॉन-स्टॉप।
नॉन-स्टॉप उड़ता रहा यह पक्षी – रिपोर्ट के अनुसार, इतना लंबा सफर तय करने में इस परिंदे को 11 दिन और 1 घंटे का समय लगा। मजह 5 महीने की उम्र के इस ‘बार-टेल्ड गॉडविट’ पक्षी ने इतनी लंबी उड़ान बिना रुके पूरी कर के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 13 अक्टूबर 2022 को अलास्का में सफर शुरू होने से पहले इसकी पीठ के निचले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया गया था जिसका नंबर था 2324684, जो इस पक्षी की पहचान है।
25 अक्टूबर को पूरा किया सफर – वैज्ञानिकों ने इस 5-जी टैग को ट्रैक किया और उससे मिले डाटा के अनुसार यह पता चला कि इस पक्षी ने यह मैराथन सफर बिना रुके 25 अक्टूबर को पूरा किया। बता दें, यह ‘बर्ड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट’ माक्स प्लांक इंस्टिट्यूट के पक्षीविज्ञान (ओर्निथोलॉजी) विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा चलाया गया था। Pukorokoro Miranda Shorebird Centre नाम के एक एनजीओ ने फेसबुक पर इस उड़ान के बारे में जानकारी दी है कि तस्मानिया में एक स्थानीय पक्षी प्रेमी ने उसकी संभावित लैंडिंग को देखने के लिए उस स्थान पर पहुंचना चाहा था, लेकिन शायद तेज बारिश ने उसे ऐसा करने से रोक दिया होगा।
बीच में कहीं नहीं रूका यह पक्षी – यात्रा मैप दिखने से लगता है कि इतनी दूर की यात्रा में उसने कहीं भी धरती पर कदम नहीं रखा और लगातार उड़ता रहा। रास्ते में इसे ओशिनिया, वानुअतु और न्यू केलडोनिया जैसे द्वीप भी मिले, लेकिन लगता है कि इसने यात्रा में ठहरने की जगह सीधे तस्मानिया में उतरने का मन बना लिया था। गौरतलब है कि इस तरह से इस नन्हे से पक्षी ने पहले नर ‘4BBRW’के दो-दो रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2020 में उसने अलास्का से न्यूजीलैंड की 12,854 किलोमीटर की दूरी तय की थी। फिर उसने 2021 में उसी रूट पर 13,050 किलोमीटर की यात्रा करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।