Monday , October 13 2025 7:52 AM
Home / Business & Tech / स्लो WiFi को ठीक कर देगा ये कोड, फोन में अभी करें डायल, 99% लोग नहीं जानते खास ट्रिक

स्लो WiFi को ठीक कर देगा ये कोड, फोन में अभी करें डायल, 99% लोग नहीं जानते खास ट्रिक


अगर आपके फोन पर WiFi की तेज स्पीड नहीं आ रही है, तो जरूरी नहीं कि समस्या इंटरनेट कनेक्शन या फिर WiFi राउटर में हो। दरअसल कई फोन फोन के सॉफ्टवेयर में आने वाले छोटो-मोटे ग्लिच भी इसकी वजह बनते हैं। ऐसे में एक कोड ग्लिच को ठीक कर सकता है।
कई बार होता है कि लाख कोशिशों के बाद भी घर के WiFi कनेक्शन की स्पीड तेज नहीं होती। आप WiFi राउटर और अपने इंटरनेट कनेक्शन के साथ तमाम चीजें आजमा लेते हैं लेकिन बावजूद इसके फोन पर स्पीड बराबर नहीं मिलती। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो बता दें कि आपकी समस्या बहुत ही आसानी से ठीक हो सकती है। इसके लिए आपको अपने WiFi राउटर या इंटरनेट कनेक्शन में किसी तरह का कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है। अपने फोन में एक सिंपल सा कोड डायल करके आप अपनी WiFi स्पीड को काफी फास्ट बना सकते हैं। चलिए फिर आपको समझाते हैं कि अपने फोन पर मिल रही WiFi स्पीड को कैसे बढ़ाना है।
इस कोड को डायल करें – फोन पर WiFi स्लो हो जाने की समस्या को ठीक करने के लिए कुछ स्मार्टफोन कंपनियां खास किस्म का कोड देती हैं। जिसकी मदद से आप अपने फोन का WiFi वर्जन रीसेट कर सकते हैं। बता दें कि यह कोड सभी स्मार्टफोन्स के साथ काम नहीं करते और उन फोन्स के लिए हम कुछ अलग सेटिंग्स के बारे में आगे बताएंगे। हालांकि अगर आप Samsung का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको *#2663# को डायल करना होगा। इसके बाद आपके सामने अपना WiFi वर्जन रीफ्रेश करने का ऑप्शन आएगा। रीफ्रेश पर टैप करके आप अपने फोन पर WiFi वर्जन को रिफ्रेश कर पाएंगे। इसके बाद आपको अपने फोन पर बेहतर WiFi स्पीड मिलेगी।
अगर कोड न करे काम – यह खास कोड सैमसंग जैसी कुछ ही कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर काम करता है। अगर आपके फोन पर यह कोड न काम करे, तो आप फोन की कुछ और सेटिंग्स की मदद से अपने WiFi सेटिंग्स को रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में Reset को सर्च करना होगा। इसके बाद Reset Settings या Reset network and Bluetooth Settings पर टैप करके स्लो WiFi की समस्या को दूर कर सकते हैं। बता दें कि आपको सिर्फ सेटिंग्स को रीसेट करना है। इससे आपका डिवाइस या डिवाइस में मौजूद डेटा रीसेट नहीं होगा। इसके बाद आप अपने फोन पर बेहतर WiFi नेटवर्क रिसीव कर पाएंगे।