Wednesday , October 15 2025 8:50 AM
Home / Off- Beat / इस देश ने दिया 60 हाथियों की हत्या का आदेश,1 हाथी की कीमत 31 लाख

इस देश ने दिया 60 हाथियों की हत्या का आदेश,1 हाथी की कीमत 31 लाख


अफ्रीका का एक देश हाथियों पर कंट्रोल के लिए इसे मारने की योजना बना रहा है। इसके लिए बकायदा नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया। ऐसा करने वाला अफ्रीकी देश बोत्सवा है। इस देश ने अपने यहां 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं हर हाथी की कीमत भी लगाई गई है। यह कीमत हाथी मारने वाली संस्था या एजेंसी से ली जाएगी। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा हाथियों की संख्या इस देश में है। यहां मौजूदा समय में करीब 1.30 लाख हाथी हैं।

बोत्सवाना की सरकार ने 60 हाथियों को मारने के लिए 6 लाइसेंस जारी किए हैं। लाइसेंस में लिखा है कि हर हाथी की कीमत 31 लाख रुपए हैं। यानी हाथियों को मारने के बदले इतने रुपए जमा करने होंगे। हाथियों को मारने से सरकार को 18.60 करोड़ रुपअ का फायदा होगा। बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकवित्सी मसिसी ने हाथियों को न मारने का पांच साल पुराना आदेश वापस ले लिया है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बोत्सवाना में हाथियों की आबादी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बोत्सवाना में 1990 में हाथियों की संख्या 80 हजार थी। यह अब बढ़कर 1.30 लाख हो गई है। हाथी लगातार इंसानी बस्तियों में घुसपैठ करके नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोगों को भी मार देते हैं। इसलिए बोत्सवाना की सरकार ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है।

जिन 6 एजेंसियों को हाथी मारने का लाइसेंस दिया गया है, वे इन हाथियों को मारने के बाद इसके अंगों को बेचकर पैसे कमाएंगे। इसीलिए बोतस्वाना की सरकार ने हर हाथी की एक कीमत तय कर दी है। जो शिकारी एजेंसी यह कीमत नहीं देगी उसे हाथी मारने नहीं दिया जाएगा। हाथियों के अंगों की मांग विश्व के अन्य देश में भी है।