
आईपीएल सीजन-11 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपने नाम किया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किंग्स इलेवन पंजाब का चेन्नई के साथ सामना हो सकता है क्योंकि पंजाब टीम में कई महंगे आैर दिग्गज खिलाड़ी शूमार थे। पर हुआ सब इसके उल्टा। चेन्नई का फाइनल में हैदराबाद के साथ टक्कर हुई आैर धोनी की कप्तानी में टीम ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि इस फाइनल मुकाबले से पहले ही एक लड़की ने तय कर दिया था कि खिताब पर कब्जा चेन्नई का होगा।
एक ट्वीटर यूजर ने 15 अप्रैल को 3 सवाल पूछे कि काैन टीम खिताब जीतेगी, काैन रनरअप रहेगी आैर काैन खिलाड़ी फाइनल में मैन आॅफ द मैच बनेगा। इन सवालों का जवाब अंगूर स्टार्क नाम अंकाउंट के जरिए एक लड़की ने दिया। लड़की ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया- चेन्नई जीतेगी. हैदराबाद रनरअप रहेगी आैर वाॅटसन को मैन आॅफ द मैच अवाॅर्ड दिया जाएगा। यह भविष्यवाणी एक दम से सही साबित हुई आैर ऐसा नहीं है कि यह फेक अंकाउंट द्वारा बताया गया है। भविष्यवाणी का ट्वीट अभी भी अंगूर स्टार्क नाम के अकाउंट पर माैजूद है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website