
बच्चे बहुत ही मासूम होते हैं और दिल से सबको प्यार करते हैं। इनकी मासूमियत और क्यूटनेस देखकर हर किसी को इन नन्हें-नन्हें बच्चों पर प्यार आ जाता है। हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा बड़ा होकर कुछ न कुछ जरूर बनें। इसके लिए कुछ लोग तो बचपन में ही बच्चों को तैयारी करवानी शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो अपने खेलने कुदने की उम्र में भी परिवार वालों के लिए बहुत कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। आज हम जिस मासूम बच्ची की बात कर रहे हैं उसका नाम है Scout Penelope, जो Niceville, Florida की रहने वाली है।
यह बच्ची अपनी नानी से बहुत प्यार करती है और कुछ समय पहले वह कैंसर से पीडित थी। ट्रीटमेंट में कीमोथैरेपी जैसे मुश्किल दौर में उसकी नानी हिम्मत न हारे इसलिए इस बच्ची ने उनको खुश करने के लिए फोटोशूट करवाया। जिसे देखकर उसकी नानी इस मुश्किल दौर में भी खुश रहीं और अब वो बिल्कुल ठीक हैं। Scout ने फोटोशूट करवाने के लिए दुनिया की जिन औरतों को चुना वह बहुत हिम्मत वाली हैं। Adele, Malala Yousufzai, Emma Watson के अलावा बहुत से सेलेब्स के स्टाइल को कॉपी किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website