
मॉस्को: कई लोग सेल्फी लेने के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें यहां तक पता नहीं रहता कि जिस अंदाज में वे सेल्फी ले रहे हैं क्या उससे कोई खतरा तो नहीं होगा। खतरनाक सेल्फी लेने की एक ऐसी ही शौकीन एंजेला निकोल है जो पेशे से एक फोटोग्राफर है। उन्होंने दुनिया की कई खतरनाक सेल्फी ली हैं।
एंजेला ने हांगकांग में ब्रिज के ऊपर अपने हैरतअंगेज करतब का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। एक फोटो में वो हजारों फीट ऊंचे छत के किनारे पर आराम करती नजर आ रही हैं। उन्होंने चीन और हांगकांग में कई ऊंची इमारतों और जगहों पर ऐसी खतरनाक सेल्फी ली है। इसी तरह उन्होंने मॉस्को समेत दुनियाभर की ऊंची इमारतों पर खतरनाक सेल्फी पोज दिए हैं।
यह सारे फोटोशूट एक्सपट्र्स की देखरेख में किए गए हैं। अपनी हैरतअंगेज सेल्फीज और हाई-फैशन पोज के चलते वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर एंजेला के साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website