
कहते हैं मोहब्बत जाति, धर्म, ऊंच-नीच नहीं देखती लेकिन अब मोहब्बत ने इंसान भी देखना बंद कर दिया है। विचित्रों से भरी इस दुनिया में कुछ भी मुमकिन है। जापान के एक लड़के को काकरोच से प्यार हो गया। जापान में 25 वर्षीय यूटा शीनोहारा की प्रेम कहानी चर्चा में है।
मरने के बाद भी कॉकरोच को प्यार करता है शीनोहारा
यूटा के अनुसार वह एक साल तक अफ्रीका की एक लीसा नाम की काकरोच को डेट कर रहे थे। यूटा शीनोहारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें प्राकृति और कीड़ों से प्यार है। लीसा को वह अपना पहला प्यार मानते हैं। शिनोहारा के मुताबिक उसे जानवरों और जीव-जंतुओं से काफी प्यार है और इसी के चलते उसे कॉकरोच से प्यार हो गया। शिनोहारा के मुताबिक लीसा उसका पहला प्यार है और वह हमेशा उससे प्यार करता रहेगा, यहां तक की उसके मरने के बाद भी वह आज भी उससे प्यार करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website