
मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां आरसीबी ने उन्हें 8 विकेट से हराया। सुनील गावस्कर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन की कड़ी आलोचना की।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पंजाब एकतरफा मुकाबले में आरसीबी से 8 विकेट से हार गई। गेंदबाजी-बल्लेबाजी दोनों में टीम फ्लॉप रही। खासकर, पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा निराश किया। क्वालिफायर जैसे बड़े मैच में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से कॉलेप्स कर गई। इससे भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर बिल्कुल खुश नजर नहीं आए। वह पंजाब किंग्स समेत श्रेयस अय्यर पर भी भड़क गए। आखिर उन्होंने क्या-क्या कहा, आइये जानते हैं।
पंजाब किंग्स और श्रेयस अय्यर पर भड़के सुनील गावस्कर – एक विकेट गिरने के बाद, गावस्कर ने ऑन-एयर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की शॉट सिलेक्शन को लेकर कड़ी आलोचना की। गावस्कर को यह कहते हुए सुना गया, ‘यह तो आत्महत्या करने जैसा है।’ सुनील गावस्कर ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी खूब लताड़ा, जब वह चौथे ओवर में सिर्फ तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस ने अपनी पारी की तीसरी गेंद पर हेजलवुड की गेंद पर एक अजीबोगरीब स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे वो कैच आउट हो गए।
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘यह कोई अच्छा शॉट नहीं है। यह कोई शॉट नहीं है। कोई समझ सकता है अगर आप इसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश कर रहे हो। लेकिन यह तो बस एक वाइल्ड स्विंग है। दो विकेट गिर चुके हैं और अभी सिर्फ चौथा ओवर चल रहा है।
पंजाब किंग्स के पास एक और मौका – श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पहला क्वालिफायर हारने के बाद भी आईपीएल से बाहर नहीं हुई। उनके पास अभी एक और मौका है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में हो रहे एलिनमिनेटर मुकाबले में से जो टीम जीतेगी, वे पंजाब के साथ दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। अगर पंजाब किंग्स दूसरा क्वालिफायर जीत गई तो उनका सामना फाइनल में एक बार फिर आरसीबी से होगा।
Home / Sports / यह तो सुसाइड है… पंजाब किंग्स और श्रेयस अय्यर पर खूब बरसे सुनील गावस्कर, ऑन एयर ही सुना डाला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website