
मां बनना हर औरत के लिए सौभाग्य की बात है। डिलवरी के समय हर महिला को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार जुड़वा बच्चे होने पर महिला को एक साथ 2 बार यह दर्द सहना पड़ता है लेकिन कुछ समय पहले महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है कि किसी महिला ने एक साथ दो से अधिक बच्चे को जन्म दिया हो। ऐसे में इस महिला की 5 बच्चों को देने की खबरसुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
अक्सर महिला दो से अधिक बच्चो को जब जन्म देती है तो उसमें कुछ बच्चे कुछ कमजोर होते है। मगर इस महिला ने 5 स्वस्थ बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। मिलोविस के चेक शहर में रहने वाली एलेक्जेंड्रा किनोवा किनोवा नाम की महिला के बच्चे अब बड़े हो गए है और पूरी तरह से स्वस्थ है। 5 बच्चों को एक साथ जन्म देकर इस महिला ने दुनिया के सभी डॉक्टरों को चुनौती दे दी थी।
इन बच्चों के जन्म से पहले किनोवा को एक और भी बेटा था लेकिन यह लोग एक बेटी भी चाहते थे। 23 वर्ष की आयु में किनोवा दुबारा गर्भवती हुई। जब डॉक्टरो ने गर्भ की जांच की वो हैरान रह गए कि किनोवा के गर्भ में एक दो नहीं बल्कि 5 बच्चे पल रहे थे। कुछ महिनो बाद एलेक्जेंड्रा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा चार लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया, जोकि अब पूरी तरह स्वस्थ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website