
वॉशिंगटनः फास्ट फूड का आजकल हर कोई दिवाना है और कई लोग तो बर्गर खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन एक शख्स के सिर पर इसकी ऐसी दीवानगी चढ़ी कि उसने 30,000 बर्गर खा लिए। इतने में भी उसका मन नहीं भरा है। उसका कहना है कि उसका लक्ष्य 40,000 बर्गर खाने का है। इतने बर्गर खाने के बाद जब कुछ लोगों ने इस शख्स के स्वास्थ को लेकर सवाल किए तो उसने कहा कि वो पूरी तरह हेल्दी है। यहां तक कि उनके शरीर में कैलोरी की मात्रा भी बिल्कुल सामान्य है।
बर्गर का दीवाना ये शख्स अमरीका के विस्कॉन्सिन का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन गोर्स्के (64) साल 1972 से मैकडॉनल्ड्स का बिग मैक बर्गर खाते हुए आ रहे हैं। इस आदत को बरकरार रखते हुए इस महीने उन्होंने अपना 30,000वां मैक बर्गर खाया।
गोर्स्के का कहना है कि वे पिछले 46 साल से बिग मैक बर्गर रोज खा रहे हैं, लेकिन वे अभी तक इससे बोर नहीं हुए हैं। ये उन्हें आज भी उतना ही पसंद है, जितना उस समय था जब उन्होंने पहली बार इसे खाया था। रिटायर्ड जेल प्रहरी डॉन गोर्स्क 2016 में 28 हजार 788 बर्गर खाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। अब उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website