
तोते इंसानों की बोल सकते हैं, उनकी नकल कर सकते हैं लेकिन इस तोते ने अपने इस टैलेंट को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। इस तोते का नाम है आइंस्टीन जो कि घोड़े की तरह हिनहिना सकता है, कुत्ते की तरह भौंक सकता है, इतना ही नहीं स्पेसशिप की आवाज से लेकर लेजर की तरह ईको भी कर सकता है।
अपने टैलेंट और मेमोरी के कारण इस तोते का नाम आइंस्टीन रखा गया। यह एक अफ्रीकन ग्रे पैरेट है। वह अमेरिकी राज्य टेनेसी के नॉक्सवीले जू में रहता है।
गुरुवार को यह पैरेट 30 साल का हो गया। इस मौके पर उसने इंसानों की तरह कई शब्द बोलने के अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। आइंस्टीन के ट्रेनर एडम पैटरसन के साथ हुई बातचीत एक वीडियो वायरल हो गया है।
आइंस्टीन 200 तरह की आवाज निकाल सकता है। वह 70 अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण कर सकता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website