Monday , March 2 2026 8:22 AM
Home / Off- Beat / 3 साल से रोजाना अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को एक ही मैसेज भेज रहा है ये शख्स

3 साल से रोजाना अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को एक ही मैसेज भेज रहा है ये शख्स


गर्लफ्रेंड या बाॅयफ्रेंड से ब्रेक-अप होने का भी अपना स्टेज होता है। ब्रेकअप के शुरुआती दिनों में इसके दर्द से निकलना बहुत मुश्किल होता है। हर समय आपको याद सताती है और आप अकेला महसूस करते हो। लेकिन वह दिन भी आता है जब आपके आंसू या तड़प गायब हो जाती है। यहां तक कि आपके अंदर का गुस्सा भी काफूर हो जाता है।

लेकिन एक शख्स को अभी भी पोस्ट ब्रेक-अप की स्थिति में आना बाकी है। इस शख्स को अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर इतना गुस्सा है कि वह नहीं चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे भूले। उसे भूलने न देने के लिए उसने एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया और सालों से उस तरीके को फाॅलो कर रहा है।
एक शख्स का ब्रेक-अप हुए तीन साल हो गए लेकिन तब से ही हर दिन एक ही समय पर एक ही मैसेज वह गर्लफ्रेंड को टैक्स्ट कर रहा है।
वह रोजाना उसे ‘I Hate You’ का मैसेज करता है।