Saturday , March 14 2026 12:20 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक रोशन की ये तस्वीर इंटरनेट पर हो रही है वायरल

ऋतिक रोशन की ये तस्वीर इंटरनेट पर हो रही है वायरल


बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फिल्म ‘काबिल’ के बाद सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के सेट से ऋतिक का लुक कई बार वायरल भी हो चुका है। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कुमकुम भाग्य फेम टीवी एक्ट्रैस मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है। रितिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पटना के जीनियस मैथ्स टीचर आनंद कुमार की भूमिका में हैं। यह फिल्म आनंद कुमार की बायॉपिक है।

बता दें कि आनंद पटना में मैथ्स टीचर हैं जो गरीब छात्रों को आईआईटी की कठिन परीक्षा क्रैक करने में मदद करते हैं। इससे पहले ‘सुपर 30’ के सेट से तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें रितिक रोशन पापड़ बेचते हुए नजर आए थे।
बता दें सोशन मीडिया पर रितिक की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें रितिक आनंद के यंग अवतार में नजर आ रहे हैं। अपने ग्लैमर और फिट बॉडी के लिए पसंद किए जाने वाले रितिक इसमें अपनी इमेज से बिलकुल हटकर दिखाई दे रहे हैं। वह शर्ट-पैंट और हाफ स्वेटर में एकदम साधारण लुक में हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।