
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऑक्शन में देश विदेश से कुल 405 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए खुद को लिस्ट किया है। हालांकि इस मिनी ऑक्शन में सिर्फ 87 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली है जिन पर बोली लगाई जाएगी लेकिन नीलामी से कुछ घंटे पहले ही इंग्लैंड के लिए उभरता हुआ लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है। रेहान हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट लिए थे। डेब्यू मैच में रेहान पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि मिनी ऑक्शन में उन पर फ्रेंचाइजियां करोड़ों की बोली लगा सकती थी।
टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं रेहान – रेहान अहमद ने आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में खुद को 40 लाख के बेस प्राइज में लिस्ट किया था। हालांकि उन्होंने ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया। दरअसल रेहान अपने लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए वह टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। इस कारण उन्होंने अभी खुद को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से अलग रखने का फैसला किया है।
टेस्ट क्रिकेट में वह खुद और बेहतर कर सकें इसके लिए रेहान अभी सिर्फ काउंटी क्रिकेट में मेहनत करना चाहते हैं ताकि अपने दमदार प्रदर्शन से वह इंग्लैंड की टीम में स्थाई जगह बना सके। काउंटी में रेहान लीसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हैं।
405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली – आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों में 273 भारतीय है जबकि 132 विदेशी खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से भी हैं।
नीलामी में कुल 282 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अनकैप्ड हैं, जिन्होंने अब तक अपना इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। इसके अलावा 119 कैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि इस ऑक्शन में सिर्फ 87 स्लॉट खाली है। ऑक्शन में बोली लगाकर कोई भी टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार कर सकती है, जिसमें सिर्फ 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website